नमस्कार दर्शको Tubelight Talks की Daily Bulletin में आप का स्वागत है. आज हम आप को देश और दुनिया की Hindi News Live Today से परिचित करवाएंगे.

अभिनेता मनोज बाजपेयी के सवालों का जबाव
अभिनेता मनोज बाजपेयी को जन्म मृत्यु के रहस्य को समझाने के लिए Twitter पर हुआ trend लाखों Tweet करके सत भक्ति का दिया संदेश Twitter User बोले आत्म कल्याण के लिये तत्वदर्शी संत रामपाल जी के सत्संग सुने। Twitter पर संत रामपाल जी के अनुयायियों ने बताया जन्म और मृत्यु का रहस्य

Hindi News Live Today-Daily Bulletin
- केन्द्र ने सभी स्टेट् गवर्नमेंट को अंतरराज्यीय हलचल पर पाबंदी लगाने से रोकते हुए जारी किए आदेश, कहा अब लोगों और माल सामान के परिवहन पर न लगाए रोक।
- तेलंगाना में पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में 21,758 पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए 21 से 24 सितंबर तक किया गया आयोजित।
- ओड़िशा लोक सभा की एमपी मंजुलता मंडल पाई गई कोरोना पॉजीटिव, मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर होम quarantine होने की दी जानकारी।
- आंध्रप्रदेश के ईस्ट गोदावरी में 80 गांव के 14 हजार आदिवासी बाढ़ से हुए प्रभावित, सरकार ने बाढ़ के दौरान खराब हुई फसलों और घरों का मुआवजा देकर उनके दैनिक जीवन को फिर से सुचारू करने का दिया आश्वासन।
- केरल में रेलवे के ट्रेनों को रद्द करने पर केरल सरकार ने किया विरोध, राज्य सरकार ने रेलवे मिनिस्टर पियूष गोयल को पत्र लिखकर अपना फैसला वापिस लेने की लगाई गुहार।
- हरियाणा के एक आईजी को पंचकूला पुलिस ने किया गिरफतार, आईजी के खिलाफ 2 महिलाओं से मारपीट की 2 एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में लिया गया।
- असम के डिब्रूगढ़ में कुछ ड्रग पेडलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, साथ ही 300 ग्राम ब्राउन शुगर भी किया जब्त, इन नशीले पदार्थो की अनुमानित कीमत 30 लाख के करीब मानी जा रही है।
- सिक्किम के हैल्थ मिनिस्टर एम के शर्मा पाए गए कोरोना पॉजीटिव, मंत्री ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर अपने आइसोलेट होने की दी जानकारी।
- गुवाहाटी के रेजिडेंशियल इलाके में घुस आया एक जंगली तेंदुआ, इंसानी इलाके में आकर एक 6 साल के बच्चे पर तेंदुए ने कर दिया हमला, नाबालिक को मौत के घाट उतारकर तेंदुआ बच्चे के शव समेत जंगल में हुआ फरार।
- अफ्रीकन स्वाइन फीवर नाम के एक रोग ने अरुणाचल प्रदेश में दी दस्तक, पिछले कुछ महीनों से असम और अरुणाचल प्रदेश में हजारों सूअर इस वायरस से मारे जा चुके है, अब नॉर्थ ईस्ट राज्यो में इस बीमारी के फैलने का जताया जा रहा है खतरा।
- महाराष्ट्र के दूरदराज के तटीय गांवों में ऑनलाइन क्लास लेने के लिए 50 km रोजाना पैदल चलकर नेट कनेक्टिविटी पाते हैं 200 छात्र, इससे पहले भी COVID-19 लॉकडाउन और चक्रवात निसारगा ने उन्हें किया था तबाह।
- बाबा नित्यानंद ने लॉन्च की अपनी करेंसी और रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा, साथ ही केंद्रीय बैंक के लिए एक देश के साथ एमओयू पर भी किए हस्ताक्षर।
- भारत ने चीन को दिया एक और बड़ा झटका, वंदे भारत ट्रेन का टेंडर किया रद्द, टेंडर के तह
- त 44 semi हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन बनाने की थी योजना।
- हरियाणा पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पुलिस फोर्स ने एक महीने में 36 मोस्टवांटेड गुंडों सहित 1625 बदमाशों को किया गिरफतार।
- वैश्विक महामारी कोरोना ने 320 साल की परंपरा पर लगाया ब्रेक, इस बार देश में मोहर्रम के त्योहार पर न तो कोई भी सार्वजनिक आयोजन होंगे और न ही उठेंगे ताजिया।
- नेपाल में सुनहरे रंग वाले दुर्लभ कछुए की हुई खोज, जेनेटिक म्यूटेशन के कारण बदला कछुए का रंग; दुनिया का यह पांचवा ऐसा मामला।
- देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 30 लाख के पार; महज 24 घंटे में रिकॉर्ड 10 लाख से ज्यादा लोगों का टेस्ट हुआ; इसी के साथ केंद्र ने कहा- राज्य सरकार लोगों की आवाजाही पर रोक न लगाएं।
- बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई कोर्ट को अब 30 सितंबर तक फैसला सुनाने का दिया समय, मामले में आडवाणी, जोशी और उमा भारती है आरोपी।
- NEET एग्जाम के लिए जारी हुई गाइडलाइन, अब कोरोना के लक्षण होने पर छात्रों को आइसोलेशन रूम में देनी होगी परीक्षा; पूरी प्रोसेस टच फ्री रहेगी, और कैंडिडेट्स की अलग-अलग समय पर होगी रिपोर्टिंग।
- अमेरिकी कम्पनी मॉडर्ना के तीसरेे वैक्सीन ट्रायल में भारतीय लोग भी होंगे शामिल, अब तक 40 फीसदी लोगों ने करवाया है रजिस्ट्रेशन।
- जर्मनी में 24 घंटे में रिकॉर्ड 2034 कोरोना मरीज़ मिले , 26 अप्रैल के बाद यहां मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या; इसी के साथ दुनिया में हुए 2.31 करोड़ केस।
- अमेरिका में 13 कत्ल और 50 से ज्यादा रेप के आरोपी पूर्व पुलिस अफसर को ताउम्र कैद की हुई सजा, सजा सुनाने के बाद उसे अपने किए पर हुआ पछतावा।