Lal Bahadur Shastri Jayanti in Hindi: भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ-साथ 2 अक्टूबर को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती मनाई जाती है। लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय उत्तर प्रदेश में हुआ था। लाल बहादुर शास्त्री ने अपना संपूर्ण जीवन सादगी के साथ बिताया था। लाल बहादुर शास्त्री का पूरा नाम लाल बहादुर श्रीवास्तव था। लाल बहादुर की शिक्षा हरीशचंद्र उच्च विद्यालय से हुई है। इन्होंने काशी विद्या पीठ से स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की, उसके बाद उन्हें 'शास्त्री' की उपाधि से सम्मानित किया गया था। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने लाल बहादुर शास्त्री को प्रधानमंत्री पद का उत्तरदायित्व सौंपा था।