नमस्कार दर्शको Tubelight Talks की Daily Bulletin में आप का स्वागत है. आज हम आप को देश और दुनिया की Top 20 News Hindi Today से परिचित करवाएंगे.

नेपाल के प्रधान मंत्री ओली ने स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी को किया कॉल
नेपाल के प्रधान मंत्री ओली ने स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी को किया कॉल, 74वे स्वतंत्र दिवस की बधाई देते हुए दोनों देशों के बीच सार्थक द्विपक्षीय सहयोग की कामना ।
मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास

पूर्व भारतीय कप्तान और मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास, क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी।
Top 20 News Hindi Today
- प्रधान मंत्री मोदी ने स्वतंत्रा दिवस पर भारत के 6 लाख गांवों को ऑप्टिक फाइबर केबल से 1,000 दिन में कनेक्ट करने का किया एलान, मोदी के मुताबिक पिछले 5 साल में 1.5 लाख ग्राम पंचायत ऑप्टिक फाइबर केबल से किए जा चुके है कनेक्ट।
- तमिलनाडु के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित की corona रिपोर्ट हुआ नेगेटिव, जिसके बाद 80 साल के गवर्नर corona को मात देकर अस्पताल से लौटे अपने घर।
- साउथ के तिरुचिरापल्ली रेलवे डिवीजन के हर स्टेशन को मिली wifi की सुविधा, डिवीजन के 103 स्टेशन बने वाईफाई स्टेशन, डिविजनल रेलवे मैनेजर अजय कुमार ने दी जानकारी।
- 20 अगस्त को नई सरकार के नीति वक्तव्य को प्रस्तुत करेंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति, राष्ट्रपति गोबाबाया राजपक्षे ने 150,000 व्यक्तियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए एक कार्यक्रम को फिर से किया शुरू, जो सामान्य चुनाव के कारण रुका हुआ था।
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने पर कर्नाटक के बेलगावी जिले के एसपी लक्ष्मण निम्बार्गी पाए गए corona पॉजीटिव, एसपी ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने संक्रमित पाए जाने की दी जानकारी।
- देश में 1 लाख केस पार करने वाला आंठवा राज्य बना बिहार, यहां corona से 442 लोगों ने गवाई अपनी जान, राज्य में अभी भी है 35 हजार से अधिक एक्टिव केसेस।
- गुजरात में भारी बारिश से सूरत के कई इलाकों में हुआ जल जमाव, शहर से 1750 लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, वहीं बाढ़ जैसे हालातो के कारण 225 रोड किए गए बंद, इसी बीच 2 लोगों ने गवाई अपनी जान।
- केंद्रीय स्पोर्ट्स मिनिस्टर किरेन रिजिजू ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिटनेस को प्रमोट करने के लिए देश में लॉन्च किया फीट इंडिया यूथ क्लब, फीट इंडिया मूवमेंट के तहत 75 लाख लोग इस क्लब में करवाएंगे रजिस्टर।
- स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर असम के लखीमपुर जिले में हुई त्रासदी, सिंगारा नदी में अचानक आई बाढ़ में चार लोगों की गई जान।
- मणिपुर के कुछ ग्रामीण किसानो ने अन्नदान को उत्तम समझते हुए सीएम की COVID-19 राहत कोष में 2000 अनानस दिए दान, सीएम ने खुश होकर सोशल मीडिया पर कहा धन्यवाद।
- पूर्व भारतीय कप्तान और मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास, क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी।
- रूस की corona वैक्सीन स्पूतनिक वी पर सैकड़ों सवाल के उठने के बाद भी चीन ने शुरू किया वैक्सीन का उत्पादन, अगले 12 महीनों में बनाएंगे 50 करोड़ डोज।
- गैंगस्टर विकास दुबे के एक और साथी राजेन्द्र कुमार मिश्रा को यूपी पुलिस ने किया गिरफ़्तार, बदमाश पर लगा था 50,000 रुपए का इनाम।
- ट्रंप ने TikTok को दी 90 दिन की मोहलत, राष्ट्रपति ने साइन किया एक एक्जीक्यूटिव ऑर्डर जिसमे टिक टोक को 3 महीने के अंदर खरीदकर डिलीट करना होगा सारा डेटा, अगर टिक टोक नहीं बिका तो अमेरिकी सरकार एप का करेगी बहिष्कार।
- जिया खान की मां राबिया खान ने की CBI जांच की मांग, कहा- मेरी बेटी की तरह सुशांत को भी मारा गया है।
- पश्चिम बंगाल में 20, 21, 27, 28 और 31 अगस्त को पूर्ण lockdown लगने के कारण भारतीय रेल ने कैंसल की 18 स्पेशल ट्रेन।
- सरकार को 57,128 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेगा RBI, कोरोना काल में देश को मिलेगी बड़ी राहत, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला।
- मशहूर तमिल अभिनेत्री विजयलक्ष्मी ने आत्महत्या करने का किया प्रयास, जिसके बाद अभिनेत्री को चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के लिए करवाया गया भर्ती।
- मणिपुर में 31अगस्त तक बढ़ा lockdown, यहां 24 घंटे में 192 मरीज मिले; वहीं महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्री पाटिल पाए गए कोरोना संक्रमित।
- बेंगलुरु के एक हॉस्पिटल में रात को ऑक्सीजन सप्लाई हुई ठप, आनन-फानन में 17 कोरोना मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।