Top 10 Most Visited Places in India: भारत के प्रमुख दस पर्यटन स्थल, जिन्हें देखना हर सैलानी की पहली पसंद है 

Top 10 Most Visited Places in India भारत के प्रमुख दस पर्यटन स्थल

Top 10 Most Visited Places in India: भारत अनेकता में एकता का देश है। भारत उन देशों में शुमार है जिसे पर्यटन की दृष्टि से बहुत अहम माना जाता है हर वर्ष दुनियाभर से सैलानी भारत घूमने आते हैं। भारत को प्रकृति ने एक ओर जहां भरपूर सुंदरता से सजाया है तो दूसरी ओर आध्यात्मिक बनाया है। जहाँ एक तरफ़ वादियाँ दिखेंगी तो दूसरी ओर समुद्र की ऊँची उठती लहरें। आपको बताएंगे ‘Top 10 Tourist Places’ जिन्हें सैलानी बहुत पसंद करते हैं।

Top 10 Most Visited Places in India: (1) दिल्ली (Delhi)-

Top 10 Most Visited Places in India: भारत की राजधानी दिल्ली को ‘दिल वालों का शहर’ कहा जाता है। यह शहर यहाँ मौजूदा ऐतिहासिक इमारतों, मंदिरों, बाज़ारों आदि के लिए पूरे देशभर में जाना जाता है। लाल किला, कुतुब मीनार, मुगल गार्डन, अग्रसेन की बाओली, लोधी गार्डन और लोटस टेंपल, चाँदनी चौक, इंडिया गेट, अक्षरधाम मंदिर, जामा मस्जिद, सरोजिनी नगर बाज़ार अपनी ओर काफी आकर्षित करते हैं। दिल्ली आने के लिए हर तरह के साधन मौजूद हैं।

दिल्ली घूमने का सही समय – अक्टूबर से मार्च

(2) आगरा (Agra)-

भारत के सबसे बड़ पर्यटन स्थल आगरा को ‘ताजमहल का शहर’ कहा जाता है। आगरा का ताजमहल इतना खूबसूरत है कि वह दुनिया के सात अजूबों में शुमार है। इसके पिछली तरफ यमुना नदी बहती है। यहां की एक और चीज़ मशहूर है आगरा का स्वादिष्ट पेठा। हर साल यहां आने वाले सैलानियों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

घूमने का सही समय – अप्रैल से अक्टूबर

Top 10 Most Visited Places in India: (3) जयपुर (Jaipur)- 

जयपुर को ‘गुलाबी शहर’ (Pink City) कहा जाता है। पर्यटकों को तो पूरा राजस्थान पसंद है लेकिन पिंक सिटी जयपुर की बात ही कुछ अलग है। यह शहर विभिन्न प्रकार के किलों एवं प्राचीन इमारतों से भरा पड़ा है। आप यहाँ अंबेर किला, जयगढ़ किला, नाहरगढ़ किला, जंतर-मंतर, रामबाघ महल आदि घूम सकते हैं।

घूमने का सही समय – अक्टूबर से फरवरी

(4) कन्याकुमारी (Kanyakumari)

कन्याकुमारी को ‘जल का शहर’ कहा जाता है। कन्याकुमारी के एक ओर अरब सागर है, दूसरी ओर हिन्द महासागर और तीसरी तरफ बंगाल की खाड़ी है। यहां के sunset और sunrise लोगों को बहुत लुभाते हैं। जो लोग शांति की तलाश में होते हैं वे यहां जरूर आते हैं। अन्य जगह भी हैं जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हुई हैं जैसे विवेकानंद रॉक मैमोरियल, तिरुवल्लुवर मूर्ति, भगवती अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी बीच और पद्मनाभपुरम महल।

घूमने का सही समय – अक्टूबर से फरवरी

Top 10 Most Visited Places in India: (5) दार्जिलिंग (Darjeeling)-

दार्जिलिंग को ‘पहाड़ों की रानी’ कहा जाता है। इस शहर में पहाड़ों की खूबसूरती के साथ-साथ यहां के Natural Beauty के नज़ारे  सैलानियों को अपनी तरफ़ आकर्षित करते हैं। यह विश्व की सर्वश्रेष्ठ चाय का उत्पादन करने वाला क्षेत्र है। अन्य आकर्षित करने वाले स्थान टाइगर हिल, टॉय ट्रेन, पद्मजा नायडू हिमालयन जू़लॉजिकल पार्क और हैप्पी वैली टी एस्टेट।

घूमने का सही समय – फरवरी से मार्च और सितंबर से दिसंबर

(6) शिमला (Shimla)

शिमला देश के सबसे लोकप्रिय पहाड़ी शहरों में से एक है। समर कैपिटल के नाम से मशहूर शिमला उन शहरों में आता है जिसे पर्यटक बहुत पसंद करते हैं। शिमला का नाम सुनते ही बर्फ़ से ढके हुए पहाड़ों की छवि सामने आती है। इस शहर को सबसे पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है। शहर की जानी-मानी टॉय ट्रेन लोगों को काफी आकर्षित करती है। अन्य घूमने की जगह कुफ़री, माल रोड, चैडविक फॉल्स, जाखू मंदिर, अन्नानडेल, क्राइस्ट चर्च, स्कैंडल पॉइंट।

घूमने का सही समय – मार्च से जून 

(7) वाराणसी (Varanasi)

इसे ‘बनारस’ और ‘काशी’ भी कहते हैं। हिंदु, जैन व बौद्ध धर्मों में पवित्र माना जाने वाला वाराणसी शहर विश्व के प्राचीनतम शहरों में से एक है। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक, गंगा तट पर बसे वाराणसी शहर की संस्कृति और गंगा नदी का चोली दामन का साथ है। शाम के समय गंगा आरती का मनोरम दृश्य अतुलनीय है। वाराणसी आएं तो ‘मलइयो का’ आनंद अवश्य लें। यह एक ऐसी मिठाई है जो पूरी दुनिया में केवल बनारस में ही बनती है।

अन्य घूमने की जगह अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, मानमंदिर घाट, मणिकर्णिका घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर और दुर्गा मंदिर। 

घूमने का सही अच्छा समय – अक्टूबर से फरवरी

(8) गोवा (Goa)

यह शहर समुद्री तटों/ बीचों के लिए जाना जाता है। आप गोवा किसी भी मौसम में आ सकते हैं। सुबह की शुरुआत बीचों से कीजिए, शाम को ढलते सूरज का खूबसूरत नज़ारा देखिए, रात्रि का समय आप क्लब में बिता सकते हैं। एक ही दिन में आप कई चीजों का आनंद ले सकते हैं। वागातोर, कैलंगुट, अंजुना, कोल्वा और बेनौलीम जैसे समुद्र तट, फ़ोर्ट अगुआड़ा, चर्च ऑफ़ माए दे डेस, बोडगेश्वर का मंदिर, दूधसागर झरने, सेंट जेवियर्स चर्च, ग्रैंड आइलैंड (वॉटरस्पोर्ट्स के लिए), डेल्टिन रोयाल कैसीनो और क्लब जैसे कैफ़े मेम्बोस, टिटोस, एलपीके (लव पैशन कर्मा), सिनक्यू और क्लब क्यूबाना जैसी अनेक जगहों पर घूम सकते हैं।

घूमने का सही अच्छा समय – सितंबर और अक्टूबर

(9) लेह लद्दाख (Leh Ladakh)

लेह लद्दाख, एडवेंचर के दीवाने और बाइक राइडिंग के शौकीन लोगों के लिए घूमने की सबसे अच्छी जगह है। गर्मियों में भी यहां पर आपको बर्फ़ देखने को मिलेगी। आल्ची, थिकसे, लामायुरु आदि जैसे मठों के दर्शन आपको आध्यात्मिकता में डूबो देगें तो दूसरी ओर माउंटेनियरिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग आदि चीज़ें रोमांच से भर देंगी। 

घूमने का सही समय – अप्रैल से मध्य मई और मध्य सितंबर से मध्य अक्टूबर

Top 10 Most Visited Places in India: (10) कश्मीर (Kashmir)-

“गर फिरदौस बर रूये ज़मी अस्त/ हमी अस्तो हमी अस्तो हमी अस्त”

“अगर इस धरती पर स्वर्ग है, तो वह यहीं है, वह यहीं है, वह यहीं है …” महान कवि अमीर खुसरो के ये शब्द  

कश्मीर पर खरे उतरते हैं। ‘भारत के स्वर्ग’ की हसीन वादियां, बर्फ़ से ढके पहाड़ और पेड़-पौधे देखकर आप इसके रंग में रंग जाएंगे। आपको अमीर खुसरो की तरह स्वर्ग जैसा महसूस होगा। गुलमर्ग, डल झील, सोनमार्ग, पहलगाम आदि जैसे खूबसूरत स्थान आपका मन मोह लेंगे।

घूमने का सही समय – मार्च से मई

सतलोक कैसा स्थान है और इसकी जानकारी किसने दी है?

सतलोक ऐसा अमर लोक है जहाँ जाने के बाद मनुष्य लौट कर वापिस मृतलोक में नहीं आता। सतलोक में कोई निर्धन नहीं है, न कोई भीख माँगने वाला है, न कोई दान देने वाला। वहाँ न कोई संसार की तरह व्यवहार करने वाला है। वहाँ पर परमात्मा के भण्डार से सबको खाने को मिलता है। वहाँ कोई जन्मता-मरता नहीं। हमें सतलोक की जानकारी जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी ने दी। जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी शास्त्रों से प्रमाणित करके, शास्त्र अनुकूल भक्ति बताकर पूर्ण मोक्षदायक ज्ञान बता रहे हैं अधिक जानकारी के लिए देखें

FAQ About Top 10 Most visited Places in India

Q1. भारतीय पर्यटन का जनक कौन है?

Ans. भारतीय पर्यटन जनक की उपाधि राय बहादुर मोहन सिंह ओबेरॉय को दी गई है।

Q2. पर्यटन का क्या लाभ है?

Ans. यह राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देता है। स्थानीय हस्तकला और संस्कृति को बढ़ावा देता है। पर्यटन के द्वारा अन्य लोग हमारी संस्कृति और विरासत को समझते हैं।

Q3. भारत का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल कौन सा है?

Ans. ‘ताजमहल का शहर’ आगरा।

Q4. भारत आने वाला पहला पर्यटक कौन था?

Ans.सेल्यूकस निकेटर का राजदूत मेगास्थनीज।
Q5. सतलोक क्या है?
Ans. सतलोक ऐसा अमर लोक है जहाँ जाने के बाद मनुष्य लौटकर वापिस मृतलोक में नहीं आता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *