National Sports Day 2024 in Hindi: राष्ट्रीय खेल दिवस पर जानिए स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी हैं खेल

National Sports Day in Hindi राष्ट्रीय खेल दिवस स्वास्थ्य और खेल

National Sports Day 2024 in Hindi : प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हॉकी के अद्भुत खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में उनकी जयंती पर मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद को दुनिया हॉकी के जादूगर के नाम से भी जानती है। हॉकी के खेल में भारत को बुलंदियों तक पहुंचाने में हॉकी के इस जादूगर ने अहम भूमिका निभाई। खेल हमारे शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं, साथ ही साथ ये हमारे जीवन में अनुशासन, एकाग्रता, दृढ़ता तथा टीम वर्क इत्यादि गुणों को विकसित करते हैं। इस लेख में जीवन में खेलों की भूमिका और राष्ट्रीय खेल दिवस को विस्तार से जानेंगे।

  • प्रतिवर्ष 29 अगस्त के दिन देशभर में मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस
  • 1928, 1932 और 1936 ओलंपिक में हॉकी में भारत के लिए लगातार स्वर्ण पदक जीत हैट्रिक बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में उनकी जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है
  • राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन खिलाड़ियों तथा उनके प्रशिक्षकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जाते हैं मेजर ध्यानचंद पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार
  • इस वर्ष “शांतिपूर्ण समावेशी समाज को बढ़ावा देने के लिए खेल” थीम के साथ मनाया जाएगा खेल दिवस
  • खेल, मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए हैं अत्यंत आवश्यक

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का परिचय 

मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 ई. को इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) में एक राजपूत परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम समेश्वर सिंह तथा माता का नाम श्रद्धा सिंह था। वह अपने समय के महान हाॅकी खिलाड़ी थे उनकी टीम ने साल 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक में लगातार हॉकी के खेल में स्वर्ण पदक जीते। मेजर ध्यानचंद हॉकी के इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी थे कि जब वह ग्राउंड पर होते तो गेंद उनकी हॉकी स्टिक के इर्द-गिर्द ही रहती थी मानो गेंद उनकी हॉकी स्टिक से चिपक गयी हो। इसलिए लोग उन्हें प्यार से ‘हाॅकी का जादूगर’ और ‘द मैजिशियन’ भी कहते हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत कब हुई थी? 

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत 29 अगस्त 2012 में की गई थी। इस दिन मेजर ध्यानचंद के सम्मान में उनकी जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन हुआ था।

इस वर्ष का क्या है विषय? (National Sports Day 2024 Theme)

राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 की थीम “शांतिपूर्ण समावेशी समाज को बढ़ावा देने के लिए खेल (Sport for the promotion and peaceful and inclusive societies)” है। यह थीम (National Sports Day 2024 Theme) इस बात पर जोर देती है कि लोग कैसे खेल की दुनिया में एकजुट हो कर खेल सकते हैं। एक दूसरे के विचारों को बढ़ावा देकर एक मजबूत समाज का निर्माण कर सकते हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है? (National Sports Day Importance)

भारत में प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस ‘हाॅकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद सिंह जी की जयंती पर मनाया जाता है। उनकी टीम ने साल 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में लगातार तीन गोल्ड मेडल जीत कर भारत का नाम रोशन किया था। उनके इस संघर्ष और ओलंपिक में भारत की गोल्ड मेडल की इस हैट्रिक को याद करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

कैसे मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day Celebration)

देशभर में इस दिन विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए तमाम खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है जिसमें देशभर के कई खिलाड़ी भाग लेते हैं और खेल खेलते हैं तथा खेलों के समापन पर उन्हें पुरस्कृत किया जाता है। इस दिवस के अवसर पर भिन्न-भिन्न खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा उनके प्रशिक्षकों को राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद पुरस्कार तथा द्रोणाचार्य पुरस्कार दिये जाते हैं।

National Sports Day Quotes in Hindi

  • चैंपियन पैदा नहीं होते हैं, बल्कि लगातार अभ्यास और हार ना मानने की जिद से बनते हैं. हर चैंपियन खिलाड़ी कभी न कभी नौसिखिया ही होता है, पर उसकी सीखने और हार न मानने की जिद उसे चैंपियन बनाती है।
  • सच्चे और अच्छे खिलाड़ी हर खेल जीतने में नहीं बल्कि कभी हार ना मानने में विश्वास रखते हैं।
  • खेल खत्म हो सकता है पर उससे मिले सबक, वे हमेशा बने रहते हैं।
  • खेल दिलों को जोड़ते हैं, बाधाओं को तोड़ते हैं। यह जुनून औऱ आशा की सार्वभौमिक भाषा है।
  • मैदान पर आपका एकमात्र प्रतिद्वंद्वी आपके अंदर का संदेह है। 
  • खेल हमें प्रेरित करते हैं कि असफलता अंत नहीं है, बल्कि यह तो अपने लक्ष्य की ओर बढ़ाया गया पहला कदम है।
  • आपके द्वारा आज बहाया गया पसीना ही आपके कल की सफलता की कुंजी है।
  • “कभी भी ‘नहीं’ मत कहो क्योंकि सीमाएं, डर की तरह अक्सर सिर्फ़ एक भ्रम होती हैं” – माइकल जॉर्डन
  • “जितनी कठिन लड़ाई होगी, जीत उतनी ही मीठी होगी” – लेस ब्राउन
  • “एक एथलीट अपनी जेब में पैसे लेकर नही दौड़ता बल्कि उसे दिल में उम्मीद और दिमाग में सपने लेकर दौड़ना चाहिए” – एमिल जातोपेक
  • “एकमात्र व्यक्ति जो आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचने से रोक सकता है, वह आप ही हैं।” – जैकी जॉयनर
  • “अगर मैं दो बच्चों की मां होकर पदक जीत सकती हूं, तो आप सभी भी जीत सकते हैं। मुझे अपना उदाहरण मानें और हार न मानें।” – मैरी कॉम

हमारे जीवन में खेलों का क्या महत्व है?

खेल हमारे जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करते हैं। ये हमारे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक हैं। खेल हमारे शरीर को स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को बढ़ाने और सम्मिलित कार्य करने का मौका देते हैं। ये हमें सुनिश्चित रूप से सोचने, मेहनत करने और विजय प्राप्त करने की दृढ़ इच्छा प्रदान करते हैं।

खेलों से हमें क्या लाभ हैं?

  • खेल मनुष्य के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
  • खेल हमारी ऊर्जा को बढ़ाते हैं।
  • ये हमारे हृदय, हड्डियों, मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।
  • खेलने से हमारा मोटापा कम होता है।
  • खेल हमारे तनाव को कम करते हैं।
  • खेल से मनुष्य में दृढ़ता, एकाग्रता तथा अनुशासन इत्यादि का समावेश होता है।

अन्य देशों में खेल दिवस कब मनाया जाता है?

  • जापान में खेल दिवस पहली बार 10 अक्टूबर 1966 ई मेें आयोजित किया गया था। साल 2000 से यह दिवस अक्टूबर के दूसरे सोमवार को आयोजित किया जाता है। 
  • मलेशिया में खेल दिवस हर वर्ष अक्टूबर के दूसरे शनिवार को आयोजित किया जाता है।
  • कतर में फरवरी के दूसरे मंगलवार को खेल दिवस आयोजित किया जाता है।
  • ईरान में 17 अक्टूबर को खेल दिवस का आयोजन किया जाता है।

जानिए कैसे विजयी होंगे हम जन्म-मरण रूपी चौरासी के खेल में

मृत्यु इस दुनिया की अटल सच्चाई है। गीता अध्याय 4 श्लोक 5 में यह वर्णन है कि यह लोक और यहां रहने वाले सभी प्राणी नाशवान हैं। पुनर्जन्म पिछले कर्मों के आधार पर मिलता है और आत्मा पिछले कर्मों के आधार पर ही नए शरीर को धारण करती है। मरने-जन्म लेने का यह सिलसिला तब तक चलता रहता है जब तक जीव पूर्ण संत की शरण में जाकर सतभक्ति करके मोक्ष प्राप्त नहीं कर लेता।

जिन्हें तत्वज्ञान की प्राप्ति हो जाती है, वे सतभक्ति करके मोक्ष प्राप्त कर जन्म-मरण रूपी चौरासी के खेल में विजय प्राप्त कर लेते हैं। 

आखिर तत्वज्ञान क्या है?

तत्वज्ञान से तात्पर्य सृष्टि की संपूर्ण जानकारी से है जिसमें पूर्ण परमात्मा कौन है? कहां है? किसने देखा है? श्री ब्रह्मा जी, श्री विष्णु जी तथा श्री शिव जी का जन्म कैसे हुआ? पूर्ण मोक्ष कैसे होगा? इत्यादि का प्रमाण सहित ज्ञान होना। 

वर्तमान में संत रामपाल जी महाराज जी ने इन प्रश्न चिन्हों को सभी धर्म शास्त्रों से प्रमाणित करके साधक समाज के मन से मिटा दिया है। संत रामपाल जी महाराज द्वारा दिए जा रहे तत्वज्ञान की संपूर्ण जानकारी के लिए अभी डाउनलोड करें Sant Rampal Ji Maharaj App

FAQ About National Sports Day 2024

Q.1 भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस किस उपलक्ष्य में मनाया जाता है?

Ans- मेजर ध्यानचंद सिंह की जयंती पर उनके सम्मान में देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

Q.2 राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?

Ans- 29 अगस्त को।

Q.3 भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है?

Ans- हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *