एक RAS बनने के लिए किन-किन चरणों से गुजरना पड़ता है?

एक RAS बनने के लिए किन-किन चरणों से गुजरना पड़ता है

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा –RPSC (RAS exam) शीघ्र ही आयोजित होने वाली है। यदि आपको भी अपना भविष्य RAS ऑफिसर बनाकर सवरना है, तो इस परीक्षा के बारे में आपको सारी जानकारी लेख के माध्यम से बताई जाएगी। आपको बता दें यह राज्य स्तर पर होने वाली राजस्थान में सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद कोई भी विद्यार्थी उच्च प्रशासनिक एवं पुलिस पदों पर नियुक्त हो सकते हैं। आपको बता दे कि यह परीक्षा कुल तीन भागों में आयोजित की जाती है।

आईए जानें RAS ऑफिसर कौन होता है। कैसे बना जाए, परीक्षा और सिलेबस की जानकारी एवं सफल RAS अधिकारी बनने के बाद कितनी सैलरी मिलती है। 

RAS अधिकारी कौन होते हैं

RAS का मतलब राजस्थान प्रशासनिक सेवा (Rajasthan Administrative Service) है। यह राजस्थान में आयोजित होने वाली एक राज्य सिविल सेवा है, जिसके अधिकारियों का चयन राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। 

RAS अधिकारी, राजस्थान सरकार के प्रशासनिक ढांचे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

वे राज्य और जिलों में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर काम करते हैं। 

इनके द्वारा राजस्व, प्रशासन, कानून, और व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न सरकारी योजनाओं को लागू करने की अपेक्षा की जाती है।

RAS अधिकारी, राज्य सरकार की नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। 

RAS बनने के लिए महत्वपूर्ण परीक्षाएं

मुख्य रूप से RPSC RAS परीक्षा, राज्य सेवाओं और अधिनस्थ सेवाओं में ग्रुप “ए” और ग्रुप “बी” के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। 

यह परीक्षा आम तौर पर तीन चरणों में आयोजित की जाती है: प्रारंभिक, मुख्य, और साक्षात्कार।

प्रारंभिक परीक्षा

  • यह परीक्षा एक वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) प्रकार का पेपर होता है।
  • इसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। 
  • 150 प्रश्न होते हैं, जिनका कुल अंक 200 होता है। 
  • यह परीक्षा 3 घंटे की होती है।
  • ⅓ अंक की नकारात्मक अंकन प्रणाली होती है।
  • प्रत्येक वर्ग के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंग 40% है।

मुख्य परीक्षा:

  • इसमें 4 सैद्धांतिक प्रश्न पत्र होते हैं, प्रत्येक 200 अंक का। 
  • प्रश्न लघु, मध्यम और दीर्घ उत्तरीय प्रकार के होते हैं।
  • मुख्य परीक्षा में कोई वस्तुनिष्ठ प्रकार का प्रश्न पत्र नहीं होता। 

साक्षात्कार:

  • मुख्य परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार देना होता है।
  •  साक्षात्कार कुल 100 अंको का होता है

RAS एग्जाम सिलेबस 

आपने ऊपर दिए हुए सूची के आधार पर देखा कि किस प्रकार से और कौन सी परीक्षाएं आपको सफल करनी होगी। आईए अब जानते हैं परीक्षाओं पर आधारित सभी सिलेबस की जानकारी।

अक्सर देखा जाता है कि छात्र अपने जीवन को सफल बनाने के लिए किसी भी परीक्षाओं को पास करने हेतु बिना सोचे समझे किसी भी परीक्षा का चयन कर लेते हैं। परंतु ऐसा करना बिल्कुल अनुचित हैं। आप अपने जीवन को संवारने के लिए जो भी परीक्षाएं देने जा रहे हैं। उससे संबंधित सिलेबस की जानकारी होना अति आवश्यक है क्योंकि यदि आपके पास सही जानकारी ही नहीं होगी तो आप उचित रणनीति के साथ परीक्षा में सफल नहीं हो पाएंगे।

RAS Prelims Paper (प्रारंभिक परीक्षा)

  • राजस्थान का इतिहास, कला संस्कृति और साहित्य परंपरा एवं विरासत 
  • भारत और विश्व का भूगोल 
  • भारतीय इतिहास 
  • भारतीय संविधान 
  • भारतीय अर्थव्यवस्था 
  • राजस्थान की अर्थव्यवस्था 
  • राजस्थान के वैज्ञानिक एवं राजनीतिक 
  • प्रशासनिक व्यवस्थाएं 
  • तर्क और मानसिक क्षमता
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

RAS Mains Paper (मुख्य परीक्षा

सामान्य अध्ययन भाग – 1, सामान्य अध्ययन भाग 2, सामान्य अध्ययन भाग 3, सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी।

मुख्य परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्रों में शामिल विषय:

  • इतिहास, कला, संस्कृति, और विरासत 
  • भारतीय राजनीति और शासन 
  • विश्व इतिहास और राजनीति 
  • लोक प्रशासन और प्रबंधन 
  • अर्थव्यवस्थाएं 
  • सुरक्षा 
  • व्यवहार और कानून
  • खेल और योग 
  • पर्यावरण, जैव विविधता, और जलवायु परिवर्तन

सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी: यह प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी के ज्ञान का परीक्षण करता है, इसमें व्याकरण, शब्दावली, वाक्य रचना और लेखन कौशल शामिल है।

अन्य महत्वपूर्ण बातें: 

तीनों ही परीक्षा देते समय नकारात्मक अंक (Negative Marking) होता है इसलिए उम्मीदवारों के गलत उत्तर देने पर अंक काटे जाएंगे। 

प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए समय सीमा 3 घंटे आधारित की गई है।

इसके साथ में परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को RPSC द्वारा जारी आधिकारिक पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न का संदर्भ लेना चाहिए।

RAS बनने के लिए योग्यताएं

आपको बता दें, एक सफल RAS अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना और उम्र 21 से 40 के बीच होनी चाहिए।

योग्यताएं

  • शैक्षणिक योग्यताएं – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री 
  • आयु सीमा- लगभग 21 से 40 के बीच 
  • राष्ट्रीयता- भारतीय नागरिक 
  • अतिरिक्त योग्यता – कुछ पदों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी आवश्यक है जैसे की दृष्टि, श्रवण और वाणी।

RAS परीक्षा समय

आरएएस परीक्षा (RAS Exam) को उम्मीदवारों को लगभग 2 से 3 साल का समय लग सकता है। यह समय परीक्षा की तैयारी, परीक्षा देने और परिणाम आने तक का होता है। यह परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। कभी-कभी परीक्षा के परिणाम आने में देरी भी हो सकती है।

आपको बता दे वर्ष 2025 में मुख्य परीक्षा 17 जून से 18 जून 2025 को निर्धारित की गई थी और प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी।

यह परीक्षा दोपहर 12:00 से 3:00 तक अलग-अलग राजस्थान के जिलों में आयोजित की गई थी। 

RAS की सैलरी

मुख्य रूप से विद्यार्थियों के मन में एक प्रश्न अवश्य आता है कि इतनी मेहनत के बाद आखिर सफल RAS अधिकारी की भूमिका प्राप्त करने के बाद हमें कितनी आय प्राप्त होगी। इसी विषय पर उम्मीदवारों के लिए आपको सैलरी से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त होगी। 

 आरएएस अधिकारियों का वेतनमान:

  • प्रारंभिक वेतन: आरएएस अधिकारी का प्रारंभिक वेतन 56,100 रुपए प्रति महा शुरू होता है।
  • अधिकतम वेतन: उच्च श्रेणी की रैंकिंग पदों के लिए, 2,08,700 रुपए प्रति महा तक बढ़ जाता है।
  • अन्य भत्ते और लाभ: आरएएस को उसके वेतन के अलावा कुछ अन्य भत्ते और आवश्यक लाभ भी प्राप्त होते है, जैसे की आवास किराया भत्ता, यात्रा भत्ता एवं चिकित्सा सेवाएं, आदि।

 RAS बनने के लिए आवेदन 

अंतिम एवं सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक सफल आरएएस अधिकारी बनने के दिए उम्मीदवारों को आवेदन कैसे करना होगा। आईए जानते हैं और हमारे साथ इस लेख के माध्यम से अभी बने रहिए।

आरएएस (RAS) परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, आपको राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है: rpsc.rajasthan.gov.in 

वहां आपको आरएएस भर्ती के लिए ऑनलाइन लिंक मिलेगा। इसके अलावा SSO (Single Sign On) पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। यह आपको rj.gov.in पर उपलब्ध मिलेगा।

FAQ About RAS Exam

प्रश्न 1.RAS का हिंदी में मतलब क्या होता है? 

उत्तर 1.  राजस्थान प्रशासनिक सेवा। 

प्रश्न 2. आरएएस अधिकारी बनने के लिए कितनी परीक्षाएं देनी होगी? 

उत्तर 2. आरएएस अधिकारी बनने के लिए मुख्य रूप से तीन परीक्षाएं देनी होती हैं।

 प्रश्न 3. RAS बनने के लिए क्या योग्यताएं होनी चाहिए? 

उत्तर 3. RAS बनने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री एवं 21 से 40 की उम्र होना आवश्यक है।

प्रश्न 4. क्या RAS की परीक्षा स्व-अध्ययन करके पास करी जा सकती है? 

उत्तर 4. अवश्य, आरएएस आप स्व-अध्ययन करके परीक्षा पास कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक सही योजना संरचना तैयार करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *