DSSSB Exam 2022 Calendar: टीचर, स्टाफ नर्स, JE, AE, PGT समेत कई पदों के लिए एग्जाम कैलेडेंल जारी

DSSSB Exam 2022 Calendar JE, PGT समेत कई पदों के लिए एग्जाम तारीख

DSSSB Exam 2022 Calendar: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 2022 का एग्जाम कैलेंडर (DSSSB Exam Calendar 2022) जारी कर दिया है। डीएसएसएसबी कंबाइंड परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न पदों को भरा जाएगा। इनमें जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer), असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer), पीजीटी और लेक्चरर, टीजीटी, असिस्टेंट टीचर समेत कई पद शामिल हैं। सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को लिए अच्छा मौका है।

DSSSB Exam 2022 Calendar: यहां देखें शेड्यूल

  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 1 जनवरी से 31 मार्च 2022
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), एसओ (इलेक्ट्रिकल) – 1 जनवरी से 31 मार्च 2022
  • असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) – 1 जनवरी से 31 मार्च 2022
  • असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 1 जनवरी से 31 मार्च 2022
  • असिस्टेंट लॉ ऑफिसर, लीगल असिस्टेंट – 1 जनवरी से 31 मार्च 2022
  • पीजीटी और लेक्चरर – 1 फरवरी से 30 अप्रैल, 2022
  • स्टाफ नर्स/ एएनएम – 1 फरवरी से 31 मई 2022
  • सेक्शन ऑफिसर 1 फरवरी से 31 मई 2022
  • लैब टेक्नीशियन ग्रेड-II – 1 फरवरी से 31 मई 2022

कैलेंडर में नोटिफिकेशन की तारीख भी जारी की गई है. कैलेंडर (DSSSB Exam Calendar 2022) के अनुसार JE (सिविल), JE (इलेक्‍ट्र‍िकल), AE (सिविल), AE (इलेक्‍ट्र‍िकल) और लीगल अस‍िस्‍टेंट पदों के लिये जनवरी 2022 के पहले सप्‍ताह में नोटिफिकेशन जारी होगा और परीक्षा मार्च 2022 में आयोजित होगी.

■ Also Read: SSC 2022 Exam Calendar: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 2022 में होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

DSSSB Exam 2022 Calendar

कैलेंडर (DSSSB Exam Calendar 2022) में उल्लिखित तिथियां टेंटेटिव हैं और कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण भविष्य में भिन्न हो सकती हैं. DSSSB PGT Recruitment 2022 फरवरी 2022 में शुरू होगी, और परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी. एलडीसी (कक्षा 10वीं), सेक्रेटरी पीए, जूनियर स्टेनो, स्टेनो (हिंदी, इंग्लिश), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, फील्ड क्लर्क के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन  1 मार्च से 10 मार्च 2022 के बीच जारी होगा और इसकी टियर 1 परीक्षा 1 मई 2022 से 31 मई 2022 के बीच कराई जाएगी। 

■ Also Read: UKPSC Assistant Professor 2021: असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती को लेकर उत्तराखंड के अभ्यर्थियों में आक्रोश

इन तारीखों पर होंगी ये परीक्षाएं

डीएसएसएसबी द्वारा जारी एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक 20 फरवरी से लेकर 27 फरवरी 2022 के बीच में बहुत सी प्रमुख परीक्षाएं होंगी. 20 फरवरी 2022 को असिस्टेंट फोरमैन की परीक्षा होगी. इसी दिन काउंसलर की भी परीक्षा होगी और फार्मासिस्ट (आयुर्वेद) की भी.

Credit: A24 Knowledge

अगली मुख्य परीक्षा है हेड क्लर्क की जो 21 फरवरी से लेकर 27 फरवरी 2022 के बीच आयोजित होगी. इसके बाद असिस्टेंट ग्रेड 2 परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी फार्मासिस्ट ( यूनानी)की परीक्षा 27 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी. इसी तरह असिस्टेंट फील्ड सुपरवाइजर की परीक्षा भी 27 फरवरी 2022 को ही आयोजित की जाएगी. विस्तार से जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *