आज हम आपको Hindi Diwas 2020 (हिंदी दिवस) के अवसर पर हिंदी दिवस पर Short निबंध (Essay), Hindi Diwas quotes, Hindi Diwas के इतिहास की जानकारी देंगे.

Hindi Diwas Essay-हिंदी दिवस पर Short निबंध
Table of Contents
Hindi Diwas 2020 (हिंदी दिवस) essay: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 सितंबर को मनाया जा रहा है हिंदी दिवस, मातृभाषा को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है यह दिवस आपको ज्ञात होगा कि 14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत पारित किया गया जिसमें हिंदी भाषा को राज्यभाषा घोषित कर दिया गया था देश में सबसे पहले बिहार ने हिंदी भाषा को कार्यालय की भाषा के रूप में घोषित किया था।
Hindi Diwas (हिंदी दिवस) हिंदी केवल हमारी राष्ट्रीय भाषा ही नहीं अपितु यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक भी है। भाषा का उद्देश्य अपने विचारों को एक दूसरे तक पहुंचाना है भाषा के बिना कोई भी अपनी बात को, अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त नहीं कर सकता। हिंदी भाषा को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति का गठन किया गया वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर वर्ष हिंदी दिवस मनाया जाने लगा
Hindi Diwas History [Hindi]-हिंदी दिवस का इतिहास
सर्वप्रथम सन 1805 में प्रकाशित श्रीकृष्ण पर आधारित किताब प्रेम सागर जिसे हिन्दी भाषा में लिखा गया। यह हिंदी भाषा में प्रकाशित पहली किताब है जिसे लल्लू लाल ने लिखा सन 1975 से वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए ‘विश्र्व हिंदी सम्मेलन’ का आयोजन शुरू किया गया।
हिंदुस्तान में बोली जाने वाली 22 भाषाओं में से हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा के रूप में चुना गया कहा जाता है कि उर्दू प्यार की भाषा है, अंग्रेजी व्यापार की और हिंदी व्यवहार की भाषा है। दुनिया में बोली जाने वाली तीसरी सबसे बड़ी भाषा हिंदी भाषा है।
Hindi Diwas-हिन्दुस्तान की मातृभाषा हिंदी
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत में लगभग 4.25 करोड़ लोगों की पहली भाषा हिंदी है
हिंदी भाषा उत्तरी भारत के राज्यों हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में बोली जाती है। हिंदी भाषा दुनिया में बोली जाने वाली तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। यह भाषा कई मुस्लिम राष्ट्रों में भी बोली जाती है इसके अलावा मॉरिशस, फिजी, सुरीनाम, त्रिनिदाद और टोबेगो में भी हिंदी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है।
- अमेरिका में करीब 6,50,000 लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं वहीं नेपाल में करीब 80 लाख लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
- मॉरीशस में अंग्रेजी और फ्रेंच संसद की आधिकारिक भाषा होते हुए भी वहां के एक तिहाई लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
- न्यूजीलैंड में बोली जाने वाली चौथी सबसे बड़ी भाषा भी हिंदी भाषा ही है बता दें कि 2016 में नेपाल में हिंदी भाषा को राष्ट्रीय भाषा के रूप में शामिल करने की मांग भी की जा चुकी है।
Hindi Diwas Slogan in Hindi
- हिन्दी का सम्मान देश का सम्मान है, हमारी स्वतंत्रता वहां है
- गर्व हमें है हिंदी पर शान हमारी हिन्दी है
- जैसे रंगों के मिलने से खिलता है बसंत, हिन्दी पढ़ें, हिन्दी पढ़ाएं
Hindi Diwas Hindi Quotes
निज भाषा का नहीं गर्व जिसे
क्या प्रेम देश से होगा उसे
वही वीर देश का प्यारा है
हिंदी ही जिसका नारा है
हिंदी की बिंदी को,
माथे पर सजा कर रखना है।
सिर आंखों पर बिठाएंगे इसे
यह भारत मां का गहना है।
पाथेय है, प्रवास में, परिचय का सूत्र है
मैत्री को जोड़ने की सांकल है ये हिंदी
पढ़ने व पढ़ाने में सहज है, ये सुगम है
साहित्य का असीम सागर है ये हिंदी
सारा जहां ये जानता है,
ये ही हमारी पहचान है।
संस्कृत से संस्कृति हमारी,
हिंदी से हिंदुस्तान है।
Leave a Reply