World Parents’ Day 2022 [Hindi] | क्यों मनाया जाता है वैश्विक दिवस या ग्‍लोबल डे ऑफ पेरेंट्स, क्या है इसका महत्व और इस साल की थीम?

World Parents' Day 2022 [Hindi] Theme, Quotes, History, Importance

Last Updated on 24 July 2022, 2:41 PM IST | माता-पिता का वैश्विक दिवस या ग्‍लोबल डे ऑफ पेरेंट्स (World Parents’ Day 2022) दुनिया भर में माता-पिता को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है. यह हर साल 1 जून को मनाया जाता है. माता-पिता का वैश्विक दिवस 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया. इस दिन का उद्देश्य माता-पिता के महत्व और बच्चों के सकारात्मक विकास में माता-पिता की भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करना है..

Global (Happy) Parents Day 2022 (ग्लोबल पेरेंट्स डे)

किसी भी क्षेत्र में बच्चे का प्राथमिक पाठशाला और प्राथमिक देखभाल करने वाले माता-पिता होते है। ऐसे ही माता-पिता के सम्मान में आज यानि 01 जून को ग्लोबल डे ऑफ़ पेरेंट्स यानि वैश्विक माता-पिता दिवस के रुप में मनाया जाता है।

इस वर्ष यानि 2022 में वैश्विक माता-पिता दिवस 01 जून, 2022, बुधवार को मनाया जायेगा। इस दिवस हम सभी को अपने माता-पिता के प्रति सम्मान प्रकट करना चाहिए। साथ ही पैरेंट्स द्वारा दिए गए बलिदानों के प्रति शुक्रिया कहा जाता है। इस दिन आप अपने माता-पिता के प्रति अपना प्यार प्रकट कर सकते हैं। (Happy Parents Day 2022)

किस देश में कब-कब मनाया जाता है पैरेंट्स डे?

अमेरिकन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 1994 में नेशनल पैरेंट्स डे की शुरुआत की, जब उन्होंने कानून में कांग्रेस के इस प्रस्ताव (36 USC 135) पर हस्ताक्षर किए और रिपब्लिकन सीनेटर ट्रेंट लॉट ने बिल पेश किया. इसके बाद से ही अमेरिका और भारत में जुलाई के चौथे सप्ताह में पैरेंट्स डे मनाने की शुरुआत हुई. दक्षिण कोरिया में प्रत्येक वर्ष 8 मई को मातृ एवं पितृ दिवस के बजाय पेरेंट्स डे मनाया जाता है.

■ Also Read | UPSC CSE Final Result 2021-22 [Hindi] | UPSC CSE Topper List 2022

वियतनाम में 7 जुलाई को सेलिब्रेट किया जाता है. फिलीपींस में दिसंबर के पहले सोमवार को पेरेंट्स डे मनाया जाता है, जबकि रूस और श्रीलंका में प्रत्येक वर्ष 1 जून को ‘ग्लोबल पेरेंट्स डे’ मनाया जाता है.

History of World Parents’ Day (वैश्विक माता-पिता दिवस का इतिहास)

ग्लोबल पेरेंट्स डे के इतिहास पर नजर डालते है तो इसकी शुरुअत 1994 में संयुक्त राष्ट्र महा सभा द्वारा वैश्विक स्तर पर माता-पिता को सम्मान किया जा सके। इस दिन को मनाने का आइडिया यूनिफिकेशन चर्च और सेनटेर ट्रेंट लॉट द्वारा समर्थित किया गया था, और तभी से लगातार हर वर्ष 01 जून को यह दिवस मनाया जा रहा है। साल 2012 में संयुक्त राष्ट्र महा सभा ने इस दिन को माता-पिता के सम्मान में चुना गया।

ग्लोबल पेरेंट्स डे का महत्व | Global day of parents Quotes

वैसे तो हमें अपने पेरेंट्स का सम्मान रोज करना चाहिए। ये दिन पेरेंट्स के सम्मान करने और लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। लोग अपने पेरेंट्स को इस दिन बहुत प्यार करते है उसके बाद भूल जाते है। लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। हमें अपने पेरेंट्स को रोज प्यार करना चाहिए चाहे दिवस हो या न हो.

Also Read | World Environment Day | Know How can Environment be Made Better?

ये दिवस हमारे पेरेंट्स द्वारा हमारे लिए किये गये त्याग, उनके द्वारा हमारे जीवन को बेहतर कामों को याद करना चाहिए। इस दिन बच्चे अपने माता-पिता के प्रति आभार प्रकट करना चाहिए। और उन्हें बताना चाहिए कि उनके जीवन में माता-पिता का रोल क्या है? आप अपने माता-पिता से किताना प्यार करते है। जीवन में अपने माता-पिता को दुख नहीं देना चाहिए। (Happy Parents Day 2022)

World Parents’ Day 2022 Theme 2022

Global Day of Parents Theme 2022 in Hindi: वैसे तो माता-पिता की अहमियत सामने आती ही रहती है। कोरोना काल में हमें अपने परिवार और माता-पिता की अहमियत को उजागर कर दिया था। कि हम कहीं भी रहे लेकिन मुस्किल समय में अपना परिवार और माता-पिता ही याद आते है। इसी लिए माता-पिता के सम्मान में संयुक्त राष्ट्र महा सभा द्वारा हर वर्ष एक थीम जारी की जाती है। इस वर्ष की थीम- “दुनिया भर में अपने बच्चों के प्रति माता-पिता के संघर्षों और बलिदानों का समर्थन” (“Endorsement of parents’ struggles and sacrifices towards their children across the world.”).

FAQ’s about World Parents’ Day 2022

Q. World Parents Day kab manaya jata hai?

Ans: 01 June

Q. Global Day of Parents 2022 की थीम क्या है?


Ans: “दुनिया भर में अपने बच्चों के प्रति माता-पिता के संघर्षों और बलिदानों का समर्थन”

Q. 1st June को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

Ans: 1st June को Happy Parents Day 2022 मनाया जाता है।

World Parents’ Day 2022 Quotes in Hindi

  • बच्चे जब कुछ भी नहीं बोल पाते है, माँ-बाप को उनके सारे दुःख-दर्द समझ में आते है.
  • ना जरूरत उसे पूजा और पाठ की, जिसने सेवा कर ली अपने माँ-बाप की.
  • कुछ लोग स्वर्ग की चाह में भटकते है, कुछ लोग माँ-बाप की चरणों को ही स्वर्ग समझते है.
  • चाहे लाख करो तुम पूजा और तीर्थ करो हजार, अगर माँ बाप को ठुकराया तो सब ही है बेकार.
  • टुकड़ो में बिखरा हुआ किसी का जिगर दिखायेंगे, कभी आना भूखे सोये बच्चों के माँ-बाप से मिलायेंगे

अपने माता-पिता के प्रति प्यार जताने के रोचक क्वोट्स

  • बच्चे के लिए मां के जैसा कोई दोस्ती, कोई प्यार नहीं है. हेनरी वार्ड बीचर
  • प्यार वो जंजीर है जिससे एक बच्चा अपने माता-पिता से बंधता है. अब्राहम लिंकन
  • हम कभी नहीं एक मां के प्यार को समझ पाएंगे जब तक कि हम खुद माता-पिता न बन जाएं. हेनरी वार्ड बीचर
  • माता-पिता बच्चों के लिए अंतिम रोल मॉडल्स हैं. हर शब्द, हरकत और काम का प्रभाव होता है. कोई अन्य शख्स या बाहरी ताकत का मां से ज्यादा बच्चे पर असर नहीं होता. बॉब किशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *