माइक्रोसॉफ्ट आउटेज: क्राउडस्ट्राइक अपडेट के बाद ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ का कहर

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज क्राउडस्ट्राइक अपडेट के बाद ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ का कहर

दुनिया भर में नेटवर्क इस वक्त ठप्प है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे के करीब माइक्रोसॉफ्ट आउटेज की शुरुआत हुई और अब यह मुसीबत इतनी बड़ी हो चुकी है कि फ्लाइट्स समेत कई जरूरी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। क्राउडस्ट्राइक का अपडेट आने के बाद से माइक्रोसॉफ्ट विंडोज पर चलने वाले ज्यादातर डिवाइस क्रैश कर रहे हैं। चलते-चलते लैपटॉप पर अचानक ब्लू स्क्रीन दिखाई दे रही है, जिसके बाद लैपटॉप रिकवरी मोड में चला जा रहा है।

मुख्य बिंदु:- 

  •  वैश्विक नेटवर्क आउटेज शुक्रवार सुबह से शुरू
  • क्राउडस्ट्राइक: 2011 में स्थापित प्रमुख साइबर सुरक्षा कंपनी
  •  मुख्य सेवाएं: एंडपॉइंट सुरक्षा, थ्रेट इंटेलिजेंस, इंसीडेंट रिस्पॉन्स
  •  प्रमुख उत्पाद: फाल्कन प्लेटफॉर्म और उसके विभिन्न मॉड्यूल
  • उपलब्धि: कई बड़े साइबर हमलों का सफल पता लगाना और रोकना
  • आउटेज के कारण शेयर मूल्य में 15% की गिरावट
  • सीईओ का बयान: “यह साइबर हमला नहीं, समस्या हल की गई”

क्राउडस्ट्राईक: साइबर दुनिया का पहरेदार

CrowdStrike एक ऐसी साइबर सुरक्षा कंपनी है जो आधुनिक खतरों और साइबर हमलों से बचाने के लिए क्लाउड-आधारित हल पेश करती है। यह कंपनी फाल्कन प्लेटफार्म की मदद से रियल-टाइम में किसी भी तरह के साइबर खतरे को पहचानती और रोकती है। क्राउडस्ट्राइक दुनिया भर में कई कंप्यूटर और लैपटॉप कंपनियों के सॉफ्टवेयर पर काम करती है।

कैसे हुई इस डिजिटल ‘महाशक्ति’ की शुरुआत

क्राउडस्ट्राइक की नींव 2011 में रखी गई थी और इसका मुख्य दफ्तर अमेरिका के कैलिफोर्निया में है। यह कंपनी अपने “फाल्कन प्लेटफॉर्म” के लिए मशहूर है, जो साइबर हमलों को रोकने के लिए खास तौर पर बनाया गया है।

क्राउडस्ट्राइक की खास खूबियां

क्राउडस्ट्राइक की सेवाओं में शामिल हैं:

1. एंडपॉइंट सुरक्षा: यह सेवा तरह-तरह के साइबर हमलों से डिवाइसों को बचाती है।

2. थ्रेट इंटेलिजेंस: यह सेवा संभावित खतरों की पहचान और विश्लेषण करती है।

3. इंसीडेंट रिस्पॉन्स: यह सेवा साइबर हमलों के बाद फौरन कार्रवाई और समाधान मुहैया कराती है।

कंपनी के दमदार प्रोडक्ट्स

  • फाल्कन प्रीवेंट:

यह एंटीवायरस और मैलवेयर सुरक्षा प्रदान करता है।

  • फाल्कन इनसाइट:

 यह EDR (एंडपॉइंट डिटेक्शन और रिस्पांस) की खूबियों से लैस है, जिससे रीयल-टाइम में एंडपॉइंट गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है।

  • फाल्कन ओवरवॉच:

यह एक मैनेज्ड हंटिंग सर्विस है जो खतरों को सक्रिय रूप से ढूंढने के लिए माहिरों की एक टीम का इस्तेमाल करती है।

  • फाल्कन डिस्कवर:

 यह एंडपॉइंट डिवाइस की इन्वेंटरी और वेब आधारित खतरों पर नजर रखता है।

साइबर दुनिया में क्राउडस्ट्राइक की बड़ी कामयाबियां

CrowdStrike ने कई बड़े साइबर हमलों का पता लगाने और उन्हें रोकने में कामयाबी हासिल की है, जिसमें 2016 में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी (DNC) के ईमेल हैक की पहचान भी शामिल है। यह कंपनी कई इनामों से नवाजी जा चुकी है और इसका नाम तेजी से बढ़ते साइबर सुरक्षा प्रदाताओं में शुमार होता है।

■ Also Read: Tech Tsunami: Microsoft Azure Outage Swamps Airlines, Stock Exchanges, and Payment Portals Globally

शेयर बाजार में क्राउडस्ट्राइक की नैया डगमगाई

साइबर सुरक्षा फर्म क्राउडस्ट्राइक ने शुक्रवार को अपने शेयर की कीमत में भारी गिरावट देखी। एक सॉफ्टवेयर अपडेट की वजह से वैश्विक Microsoft आउटेज हुआ, जिससे दुनिया भर में कारोबार ठप हो गया। क्राउडस्ट्राइक के शेयर में यूएस प्रीमार्केट ट्रेडिंग में 15% की गिरावट आई।

कंपनी का दावा: “यह साइबर हमला नहीं”

साइबर सुरक्षा कंपनी ‘क्राउडस्ट्राइक’ ने शुक्रवार को कहा कि इंटरनेट सेवाओं में जो गड़बड़ी हुई है और जिससे दुनियाभर की कंपनियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई, वह कोई साइबर हमला नहीं है।

क्राउडस्ट्राईक के सीईओ जॉर्ज कर्ट्ज ने कहा, “यह सुरक्षा से जुड़ी कोई घटना या साइबर हमला नहीं है। समस्या की पहचान कर ली गई है और उसका हल भी निकाल दिया गया है।

साइबर सुरक्षा से आत्म सुरक्षा तक: जीवन का असली ‘फायरवॉल’

आज के डिजिटल युग में जहां हम साइबर सुरक्षा पर इतना ध्यान देते हैं, क्या कभी हमने अपनी आत्मा की सुरक्षा के बारे में सोचा है? जैसे क्राउडस्ट्राइक हमारे कंप्यूटरों को साइबर हमलों से बचाता है, वैसे ही हमें अपनी आत्मा को जीवन के नकारात्मक प्रभावों से बचाने की जरूरत है।

संत रामपाल जी महाराज द्वारा लिखित ‘ज्ञान गंगा’ और ‘जीने की राह’ जैसी आध्यात्मिक पुस्तकें हमारे जीवन के लिए एक मजबूत ‘फायरवॉल’ की तरह काम करती हैं। ये किताबें हमें जीवन के अस्तित्व, उसके अर्थ, नैतिकता और सच्ची भक्ति के तरीकों के बारे में गहरा ज्ञान देती हैं।

जैसे एक अच्छा एंटीवायरस प्रोग्राम हमारे सिस्टम को स्वस्थ रखता है, वैसे ही आध्यात्मिक ज्ञान हमारे मन और आत्मा को शुद्ध रखता है। आइए, हम अपने डिजिटल जीवन के साथ-साथ अपने आध्यात्मिक जीवन की भी सुरक्षा करें और एक संतुलित, सार्थक जीवन जीएं।

FAQs:

प्रश्न 1. क्राउडस्ट्राइक की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर – क्राउडस्ट्राइक की स्थापना 2011 में हुई थी।

प्रश्न 2. क्राउडस्ट्राइक के संस्थापक कौन हैं?

उत्तर – क्राउडस्ट्राइक के संस्थापक जॉर्ज कर्ट्ज़, दिमित्री अल्परोविच, और ग्रेग मार्स्टन हैं।

प्रश्न 3. क्राउडस्ट्राइक का मुख्यालय कहाँ है?

उत्तर – क्राउडस्ट्राइक का मुख्यालय सनिवेल, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)में स्थित है।

प्रश्न 4. क्राउडस्ट्राइक फाल्कन (Falcon) क्या है?

उत्तर – फाल्कन क्राउडस्ट्राइक का प्रमुख उत्पाद है, जो एक क्लाउड-आधारित प्लेटफ़ॉर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *