Adom Britton :ज़ूलॉजिस्ट एडम ब्रिटन को कुत्तों के साथ यौन शोषण करने पर 249 साल की सज़ा सुनाई गई

Adom Britton ज़ूलॉजिस्ट एडम ब्रिटन को कुत्तों के साथ यौन शोषण करने पर 249 साल की सज़ा सुनाई गई

Zoologist Adam Britton: एडम रॉबर्ट कॉर्डन ब्रिटन एक ब्रिटिश मगरमच्छ विशेषज्ञ और चिड़ियाघर विशेषज्ञ हैं। हाल ही में 11 जुलाई को आस्ट्रेलिया के सुप्रीम कोर्ट में एडम ब्रिटन को 249 साल की सज़ा सुनाई गई। परंतु उनके वकील ने उनको बचाते हुए तारीख को 8 अगस्त के लिए बढ़ा दिया। बता दें कि एडम के ऊपर 40 से अधिक जानवरों के साथ यौन शोषण के आरोप लगे हुए हैं। अधिक जानकारी के लिए पढ़े पूरा लेख।

Zoologist Adom Britton: मुख्य बिंदु:

  • एडम रॉबर्ट कॉर्डन ब्रिटन एक ब्रिटिश मगरमच्छ विशेषज्ञ और चिड़ियाघर विशेषज्ञ हैं, जिन पर सितंबर 2023 में जानवरों के यौन शोषण, यातना देकर हत्या करने और बाल दुर्व्यवहार सामग्री रखने से संबंधित 60 अपराधों का आरोप लगाया गया था। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों में दोष स्वीकार किया।
  • अप्रैल 2022 में, उन्हें उत्तरी क्षेत्र की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जब उनके द्वारा कुत्तों का यौन शोषण, उत्पीड़न और हत्या करने का वीडियो फुटेज पुलिस को दिया गया था। 
  • 26 सितंबर 2023 को दोषी मानते हुए उन्हें हिरासत में भेज दिया गया।
  • आस्ट्रेलिया के सुप्रीम कोर्ट ने एडम को 249 साल के लिए जेल की सज़ा सुनाई है।
  • 40 कुत्तों के साथ बलात्कार और हत्या के लगे हैं एडम ब्रिटेन के ऊपर संगीन आरोप।
  • 25 सितंबर 2023 तक , ब्रिटन पर 60 आरोप हैं, जो बाल शोषण सामग्री के साथ-साथ पशुता से संबंधित हैं ।
  • पिछले वर्ष उन पर संगीन अपराधों के लिए आरोप लगाए गए थे, लेकिन अदालतों ने उनका नाम दबा दिया था ताकि मीडिया का ध्यान उनकी सुनवाई पर न जाए।
  • पैराफिलीया नामक मनोविकार से ग्रसित हैं एडम ब्रिटेन।
  • वह 15 साल से शादीशुदा थे, लेकिन रिपोर्ट्स कहती हैं कि उनकी पत्नी एरिन को उसके अपराधों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी
  • वह एनएचएनजेड द्वारा निर्मित डिस्कवरी चैनल / एनिमल प्लैनेट कार्यक्रम एनिमल फेस-ऑफ में प्रमुख विशेषज्ञों में से एक थे।
  • मनोविकारों पर नियंत्रण, पूर्ण गुरु से दीक्षा लेकर शास्त्रों के अनुसार भक्ति करने से ही होगा संभव।

Zoologist Adam Britton: एडम ब्रिटन पर जानवरों के साथ बलात्कार के संगीन आरोप हैं 

ऑस्ट्रेलिया की अदालत में जानवरों के साथ यौन शोषण और हत्या के मामले सामने आए है। सूत्रों के मुताबिक एडम ब्रिटन नाम के मगरमच्छ विषेशज्ञ ने 40 कुत्तों का बलात्कार करके उनकी हत्या कर दी जिसे एडम ने खुद स्वीकारा है। यह कृत्य केवल कुत्तों तक ही सीमित नहीं रहा, एडम ने सफेद स्विस सेफर्ड उर्सा और बोल्ट पर भी दुर्व्यवहार किया। अदालत में अब तक एडम ब्रिटन के पशुओं के साथ यौन शोषण और अत्याचार के 60 आरोप दर्ज किए जा चुके हैं। 

Zoologist Adam Britton: एडम ब्रिटन के घिनौने कृत्य

एडम की रुचि 2014 से जानवरों में थी, लेकिन सबसे पहले यह मामला 2022 में सामने आया था। एडम ब्रिटन के घिनौने कृत्य की जानकारी ऑनलाइन जासूस के द्वारा पता चली। रिपोर्ट के मुताबिक एडम ने अपने ही घर में एक शिपिंग कंटेनर रूम बना रखा था। जहां पर बच्चों के शोषण करने वाले सामग्री भी पाई गई। इसी कंटेनर रूम में वह कुत्तों के साथ बलात्कार करके उन्हें पीट पीटकर मार देता था। एडम की पत्नी एरिन इस बात से अपरिचित थी। ब्रिटन और उनकी पत्नी ने एक कंसल्टेंसी कंपनी बिग गेको की स्थापना की, जो टीवी और फिल्म निर्देशकों को मगरमच्छों के फुटेज बेचती थी।

Zoologist Adam Britton: कौन है Adom Britton? 

एडम ब्रिटन उर्फ़ एडम रॉबर्ट कोर्डेन ब्रिटन का जन्म सन् 1971 में ब्रिटेन के वेस्ट यॉर्कशर में हुआ था। द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, जूलाॅजी में लीड्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करके उन्होंने यूनीवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल से सन् 1996 में पीएचडी (PHD) पूरी की। साल 1996 में एडम ब्रिटन आस्ट्रेलिया आ गए थे, जहां उसने वन्यजीव रक्षक और बायोलॉजिस्ट एरिन से शादी की।

सूत्रों के मुताबिक एडम ब्रिटन को अंतराष्ट्रीय स्तर पर मगरमच्छ विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है। एडम ब्रिटन नेशनल जियोग्राफिक सहित बीबीसी में कई प्रोजेक्ट पर काम कर चुके है।

Zoologist Adam Britton: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने सुनवाई से पहले कर्मचारियों को कमरा छोड़ने का दिया था आदेश 

एडन मामले में सुनवाई शुरू होने से पहले एनटी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश माइकल ग्रांट ने एडम के किए घिनौने कृत्य से आक्रोश की स्थिति पैदा ना हो, इसलिए पशु अधिकारी कार्यकर्ता और अपने कर्मचारियों को कमरे से बाहर जाने का आदेश दिया था।

Zoologist Adam Britton:एडम केस में 8 अगस्त 2024 को होगी अगली सुनवाई 

एडम को सज़ा दिसंबर 2023 में सुनाई जानी थी, लेकिन इसे फरवरी 2024 तक के लिए टाल दिया गया और उसके बाद फिर से मई 2024 तक के लिए टाल दिया गया। मई 2024 में, पीठासीन न्यायाधीश के 11 जुलाई 2024 के शेड्यूल के टकराव के कारण सज़ा को तीसरी बार टाल दिया गया। उनकी सज़ा को एक बार फिर 8 अगस्त 2024 तक के लिए टाल दिया गया। ऐसा उनके पश्चाताप के सबूत अदालत में पेश किए जाने के बाद देरी हुई।

Zoologist Adam Britton:249 साल की सज़ा हो सकती है एडम ब्रिटन को 

11 जुलाई को आस्ट्रेलिया की अदालत ने इस घिनौने कृत्य के लिए एडम को 249 साल की जेल की सज़ा सुनाने वाले थे परंतु एडम के वकील ने कुछ ऐसे रिपोर्ट पेश किए जिससे सुनवाई को 8 अगस्त के लिए टाल दिया गया। एडम के वकील ने बताया कि 30 घंटे के मनोवैज्ञानिक इलाज के बाद पता चला कि एडम एक पैराफिलिया नाम के रोग से पीड़ित है। उन्होंने जो भी अपराध किए उसमें उनकी कोई गलती नहीं है। वकील ने कहा कि एडम की सज़ा को कम करने के ऊपर विचार करना चाहिए और उन्हें पुनर्वास देना चाहिए। वे अपने कृत्य के लिए स्वयं पश्चाताप करना चाहते हैं।

Zoologist Adam Britton:पैराफिलिया क्या है?

यह एक विकृत रोग है। पैराफिलिया एक ऐसा रोग है जिसको यौन कल्पनाओं के तीव्र उत्तेजना के रूप में जाना जाता है। यह एक भावनात्मक विकार या रोग है, जो कि सामाजिक विकास में बाधा उत्पन्न करता है। ऐसा माना जाता है कि इस रोग को दवाई एवं व्यवहार सुधार संबंधी मनोवैज्ञानिक चिकित्सा द्वारा ठीक किया जा सकता है।

पूर्ण परमात्मा की भक्ति करने से मानव जीवन को संयमित किया जा सकता है 

प्रत्येक मानव के अंदर काम (वासना), क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार रूपी पांच विकार विद्यमान हैं जो व्यक्ति को आजीवन परेशान करते हैं। जीव से ओछे कर्म काल ब्रह्म अर्थात् मन रूप में बैठकर स्वयं करता है और पाप का भार जीव के ऊपर लाद देता है। 

तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी बताते हैं कि केवल शास्त्रोक्त भक्ति से इन विकारों को संयमित किया जा सकता है। परमात्मा कहते हैं;

युगन युगन की वासना, हूई इकट्ठी आन।

निर्मल कैसे होवेगी, साहेब लगे ना कान।।

भावार्थ है कि कई जन्मों के पाप कर्म के कारण मनुष्य को वासनाएं परेशान करती हैं। पूर्ण परमात्मा की भक्ति से प्रारब्ध कर्मों का नाश होता है युजुर्वेद अध्याय 8 मंत्र 13 भी इसी बात की गवाही देता है कि कविर्देव पाप कर्म को काटते हुए साधक को प्राप्त होता है। आज विश्व में संत रामपाल जी महाराज जी सच्चे सद्गुरु/तत्वदर्शी संत है जो परमेश्वर की यथार्थ भक्ति विधि अपने अनुयाइयों को प्रदान कर रहे हैं, उनके दिए तत्वज्ञान से उनके अनुयायी आजीवन व्यक्तिगत और सामाजिक मर्यादाओं का निर्वाह करते हैं। मनुष्य जीवन को सफल बनाने के लिए और मनोविकारों से छुटकारा पाने के लिए अवश्य पढ़ें आध्यात्मिक पुस्तक जीने की राह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *