World Nature Conservation Day 2022: जानिए इतिहास, महत्व और प्रकृति को बचाने का संदेश

World Nature Conservation Day 2022 History, Quotes, Theme

World Nature Conservation Day 2022: आज दुनिया भर में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जा रहा है. लोगों को बताया जा रहा कि प्रकृति की सुरक्षा क्यों जरूरी है. आप भी खास संदेश से जागरुकता फैला सकते हैं.

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का महत्व (Importance of World Nature Conservation Day)


धरती को बचाने में संसाधनों के संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है. उसकी प्राकृतिक सुंदरता में संतुलन प्रकृति के कई हिस्सों जैसे पानी, हवा, मिट्टी, ऊर्जा, मिनरल्स, वनस्पति, पशु-पक्षियों को संरक्षित कर किया जा सकता है. मशहूर रूसी लेखक लियो टॉलस्टॉय का इस सिलसिले में एक बयान काफी अहमियत रखता है. उन्होंने कहा था, “खुशी की पहली शर्तों में से एक ये है कि इंसान और प्रकृति के बीच रिश्ते टूटने न पाए.”

History of World Nature Conservation Day in Hindi

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का मूल और इतिहास के बारे में पता नहीं है लेकिन 28 जुलाई को मनाने का मुख्य उद्देश्य एक प्रजाति के रूप में आत्मनिरीक्षण करने का समय है कि मनुष्य कैसे प्रकृति का शोषण कर रहे हैं और उसको सुरक्षित करने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए. प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण इंसानों को ग्लोबल वार्मिंग, कई तरह की बीमारियों, प्राकृतिक आपदाओं, बढ़ते हुए तापमान, जलवायु परिवर्तन के कहर का सामना करना पड़ रहा है.

World Nature Conservation Day 2022: थीम/विषय (Theme)

  • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2022 का थीम/विषय “प्लास्टिक के उपयोग में कटौती (कट डाउन ऑन प्लास्टिक यूज – Cut Down on Plastic Use)” है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का विषय मुख्य रूप से इस बात पर प्रकाश डालता है कि प्लास्टिक के उपयोग को कम करना चाहिए क्योंकि प्लास्टिक के उत्पादन में उच्च मात्रा में ऊर्जा और संसाधनों का उपयोग किया जाता है जो अंततः कार्बन उत्सर्जन और ग्लोबल वार्मिंग के लिए ज़िम्मेदार है। प्लास्टिक के पुनर्चक्रण की प्रक्रिया (Process of Recycling)  बहुत अप्रभावी है और उत्पादन के बाद से केवल 9% प्लास्टिक का ही पुनर्चक्रण किया जाता है।

Also Read: World Parents Day: जानिए क्या है माता-पिता दिवस का इतिहास?

आज प्रकृति के सामने प्रमुख खतरों में शामिल हैं

  • वनों की कटाई
  • तेजी से हो रहे औद्योगीकरण और सड़कों पर वाहनों की आमद के कारण प्रदूषण
  • प्राकृतिक आवास के नुकसान के कारण जैव विविधता का नुकसान
  • जल निकायों में प्लास्टिक के विसर्जन के कारण समुद्री मृत क्षेत्र

History of World Nature Conservation Day Quotes & Messages in Hindi

  • दुनिया अपने प्राकृतिक संसाधनों के कारण खूबसूरत है, इसलिए हमें उस बारे में सोचना चाहिए. उसकी सुरक्षा के लिए हम आगे आएं. हैप्पी विश्व प्रकृति दिवस!
  • अगर आप पृथ्वी की देखभाल और उससे प्यार करते हैं, तो ये भी आपकी ज्यादा देखभाल करेगी. हैप्पी विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस!
  • खूबसूरत धरती को बचाया जाना चाहिए और हमें उसके संरक्षण में अपना सबसे अच्छा योगदान देना चाहिए. हैप्पी विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस!
  • इसमें कोई शक नहीं कि समर्पित और समझदार लोगों का छोटा समूह दुनिया को बदल सकता है. हैप्पी विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस!
  • अपनी प्रकृति को संरक्षित करने, प्यार करने और बचाने करने का हमारा कर्तब्य है. हैप्पी विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस!
  • जलवायु के गर्म होने की शिकायत न करें जब तक कि आप प्रकृति की भलाई के लिए बदलाव ना लाने को तैयार हों. हैप्पी विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस!
Credit: Oneindia Hindi

Also Read: World Nature Conservation Day: Importance, Quotes, Protect Nature

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =