Sanjeev Khirwar IAS Delhi [Hindi] |  IAS संजीव खिरवार का लद्दाख में तो पत्नी का अरुणाचल प्रदेश में हुआ ट्रांसफर ‘

Sanjeev Khirwar IAS Delhi  संजीव का लद्दाख तो पत्नी का अरुणाचल प्रदेश ट्रांसफर

Sanjeev Khirwar IAS Delhi [Hindi] | जिन वरिष्ठ आइएएस संजीव खिरवार के खिलाफ केंद्र सरकार ने कार्रवाई की है, अब लोग जानना चाहते हैं कि दिल्ली सरकार में उनकी हैसियत क्या थी, तो उन्हें बता दें कि खिरवार दिल्ली सरकार में बहुत मजबूत स्थिति में थे। इस समय उनके पास तीन महत्वपूर्ण विभाग थे। दिल्ली सरकार में वह अकेले अधिकारी थे, जिनके पास तीन महत्वपूर्ण विभाग थे।

संजीव खिरवार दिल्ली में राजस्व विभाग के प्रधान सचिव होने के साथ ही मंडलायुक्त तो थे ही, शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव और वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव का दायित्व भी उनके पास था। इससे पहले वह स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव भी रहे थे।

पत्नी भी हैं आईएएस

खिरवार का जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्होंने एजीएमयूटी कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू धुग्गा से शादी की है। हरियाणा की रहने वाली धुग्गा भी स्टेडियम में अपने पति संजीव खिरवार के साथ घूमती हुई दिखाई दी है। बता दें की अब तक खिरवार दिल्ली, गोवा, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में कई अहम पदों पर रह चुके हैं।

Sanjeev Khirwar IAS Delhi | संजीव खिरवार की पिछली पोस्टिंग

50 वर्षीय खिरवार लगभग 28 वर्षों के अपने करियर में, उन्होंने गोवा उत्पाद शुल्क और वित्त आयुक्त और पश्चिमी दिल्ली के उपायुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। वह अरुणाचल प्रदेश में सचिव, इसके साथ ही अंडमान और निकोबार में भी सचिव रह चुके हैं। अक्टूबर 2009 और अगस्त 2014 के बीच अपने सेंट्रल डेप्युटेशन पर खिरवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री के निजी सचिव के रूप में तैनात किया गया था।

■ Also Read | 25th May Bharat Bandh [Hindi] | आज भारत बंद, जानिए क्या है वजह, किन सेवाओं पर पड़ेगा असर

भारत सरकार के साथ भी काम कर चुके हैं खिरवार IAS संजीव खिरवार ने गोवा, अंडमान और निकोबार और अरुणाचल प्रदेश सहित कई राज्य सरकारों के साथ काम किया है। खिरवार पूर्व में भारत सरकार के साथ भी काम कर चुके हैं। संजीव खिरवार ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बी. टेक किया है और अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री भी है। उन्होंने चंडीगढ़ में एक एसडीएम के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

Sanjeev Khirwar IAS Delhi | क्या है पूरा विवाद ?

द इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक, दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में एथलीट और कोच को पिछले कुछ महीनों में शाम 7 बजे तक ट्रेनिंग पूरी करके स्टेडियम खाली करने के लिए कहा जाता था। इस रिपोर्ट में कहा गया, एक कोच ने बताया, ”हम पहले रात 8 से 8.30 बजे तक ट्रेनिंग करते थे, लेकिन अब हमें शाम 7 बजे तक मैदान से बाहर निकलने को कहा जाता है ताकि अधिकारी अपने कुत्ते को घूमा सकें। इससे हमारी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस दोनों बाधित हो गई है।”

Also Read | ED Raid Pooja Singhal IAS Officer | 21 साल की उम्र में आईएएस बनने वाली पूजा सिंगल के यहां छापों में अब तक 19 करोड़ बरामद हुए

डॉगी टहलाना पड़ा भारी

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1994 बैच के दो आईएएस अधिकारियों को दिल्ली से “तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक” उनकी नई पोस्टिंग पर स्थानांतरित कर दिया गया है। खिरवार वर्तमान में दिल्ली के राजस्व आयुक्त हैं। वह दिल्ली के पर्यावरण विभाग के सचिव भी हैं। दिल्ली के प्रधान सचिव (राजस्व) संजीव खिरवार के लिए कथित तौर पर शाम तक स्टेडियम खाली कर दिया जाता था ताकि वह अपने कुत्ते को टहला सकें।

Credit: Ajit Anjum

स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले एथलीट्स का कहना था कि एक आईएएस अधिकारी अपने कुत्ते को एथलेटिक्स ट्रैक पर ले जाता है और उसकी वजह से,हमें शाम 6:45 बजे तक स्टेडियम खाली करने के लिए कहा जाता है। कोच का भी कहना था कि हमें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि उस समय तक स्टेडियम खाली कर दिया जाना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *