हाथरस भगदड़ का मुख्य आरोपी मधुकर गिरफ्तार

हाथरस कांड के बाद 'भोले बाबा' का सनसनीखेज बयान

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार, 2 जुलाई को आयोजित ‘भोले बाबा’ के सत्संग में मची भगदड़ में 122 लोगों की जान गई थी। हालांकि इस पूरे घटना के बाद प्रवचनकर्ता बाबा सूरजपाल उर्फ ‘भोले बाबा’ पुलिस के शिकंज से अब तक दूर हैं, लेकिन यूपी पुलिस ने सत्संग के मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार कर लिया है। 

मुख्य बिंदु: हाथरस घटना 

  • जांच कमेटी ने मधुकर को बनाया गया था मुख्य आरोपी।
  • मधुकर ने किया सरेंडर।
  • पकड़े गए सभी आयोजन समिति से जुड़े।
  • अधिवक्ता एपी सिंह ने दी जानकारी।
  • हाथरस पुलिस ने कहा-“राह चलते किया गिरफ्तार”
  • एक लाख का इनाम किया था घोषित।
  • अनुमति से ज्यादा लोग आए सत्संग में।
  • बाबा के पैरों की रज लेने के लिए मची थी भगदड़।
  • किसी प्रवचनकर्ता के पैरों की रज से नहीं बल्कि पूर्ण परमात्मा की सतभक्ति से दूर होती हैं सभी परेशानियां।

जांच कमेटी ने मधुकर को बनाया था मुख्य आरोपी

हाथरस भगदड़ के सिलसिले में यूपी पुलिस के छह लोगों को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार किया गया है। जांच कमेटी ने मधुकर को हाथरस कांड का मुख्य आरोपी बनाया था, जो कि 123 लोगों की मौत के बाद से फरार था। पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था।

मधुकर ने किया सरेंडर

गिरफ्तारी के बाद शनिवार को देव प्रकाश मधुकर को हाथरस कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक मधुकर ने सरेंडर किया है। दिल्ली के नजफगढ़ – उत्तम नगर के बीच के एक अस्पताल में हाथरस पुलिस पहुंची थी, जहां देव प्रकाश ने सरेंडर किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए सभी आयोजन समिति से जुड़े

पुलिस ने बताया कि वे सभी लोग सत्संग आयोजित करने वाली आयोजन समिति के सदस्य थे। जिनमें दो महिलाओं सहित छः लोगों को गिरफ्तार किया गया। ज्ञात हो कि हाथरस में मंगलवार (2 जुलाई) को प्रवचनकर्ता नारायण साकार हरि उर्फ ‘भोले बाबा’ ने सत्संग का आयोजन किया था।

अधिवक्ता एपी सिंह ने दी जानकारी

गुरुवार को दोषियों की पहचान कर दो महिलाओं सहित छः लोगों की गिरफ्तारियां की गई थी। मधुकर की उत्तर प्रदेश के साथ अन्य राज्यों में भी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार रात सूरजपाल सिंह उर्फ़ ‘भोले बाबा’ के अधिवक्ता एपी सिंह ने एक वीडियो जारी कर बताया कि दिल्ली में एसआईटी और एसटीएफ को बुलाकर मधुकर को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मधुकर घटना के बाद से अस्वस्थ होने की वजह से अस्पताल में भर्ती था। दिन में भी उन्होंने मीडिया से कहा था कि मधुकर निर्दोष है। वह अदालत में जमानत की अर्जी लगाने की जगह पुलिस के समक्ष समर्पण करेगा। 

हाथरस पुलिस ने कहा-“राह चलते किया गिरफ्तार”

हाथरस के पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि एक लाख के इनामी मधुकर की पुलिस टीम ने गिरफ्तारी कर ली है। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी दिल्ली से राह चलते हुई है, अस्पताल से कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

एक लाख का इनाम किया था घोषित

पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में ‘मुख्य सेवादार’ देव प्रकाश मधुकर की पहचान की। इससे पहले पुलिस ने मधुकर के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी।

अनुमति से ज्यादा लोग आए सत्संग में

एफआईआर के अनुसार, सत्संग में 2.50 लाख से अधिक लोग शामिल हुए, जबकि प्रशासन ने 80,000 लोगों के लिए अनुमति दी थी। एफआईआर के मुताबिक सत्संग आयोजकों ने साक्ष्य छिपाकर और आस-पास के खेतों में सत्संग के अनुयायियों की चप्पलें और अन्य सामान फेंककर कार्यक्रम में लोगों की वास्तविक संख्या छिपाने की कोशिश की।

बाबा के पैरों की रज लेने के लिए मची थी भगदड़

बता दें कि सत्संग में भगदड़ तब मची जब कई भक्त बाबा के पैरों की मिट्टी इकट्ठा करने के लिए हाथापाई कर रहे थे, क्योंकि उन्हें लगा कि इससे उनकी सभी बीमारियां एवं अन्य परेशानियां ठीक हो सकती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कैसे लोग एक के बाद एक गिरते गए और उनके शव एक-दूसरे के ऊपर पड़े थे।

परमात्मा की सतभक्ति से दूर होती हैं सभी परेशानियां

हाथरस में भगदड़ की घटना हमें अपने आध्यात्मिक दृष्टिकोण पर पुनः विचार करने पर विवश कर रही है। क्या सच में किसी प्रवचनकर्ता के चरण की रज से लोगों की बीमारियां और अन्य परेशानियां दूर हो सकती हैं? क्या ज्यादा भीड़ इक्कठी करना ही किसी संत की शक्ति को प्रदर्शित करता है? वेदों में बताया गया है कि पूर्ण परमात्मा की भक्ति करने से साधक के गंभीर से गंभीर बीमारी ठीक हो जाती है और उसे दीर्घायु की प्राप्ति होती है। 

आज पूरे विश्व में केवल संत रामपाल जी महाराज ही ऐसे संत हैं जो वेदों में वर्णित भक्ति विधि से अपने भक्तों को साधना बताते हैं, जिससे उनके अनुयायियों को सभी प्रकार के लाभ जैसे शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, भौतिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त हो रहे हैं। अपने जीवन में आ रही सभी प्रकार की परेशानियों से छुटकारा कैसे पाएं तथा पूर्ण आध्यात्मिक लाभ कैसे प्राप्त करें? यह जानने के लिए अवश्य देखिए Sant Rampalji Mahraj Youtube चैनल या विज़िट करें वेबसाईट www.jagatgururampalji.org

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *