विश्व शाकाहारी दिवस 2024 पर जानिए चौंकाने वाले तथ्य 

world-vegetarian-day-hindi

भारत में ज्यादातर लोग शाकाहारी हैं एवं शाकाहारी भोजन पसंद करते हैं।बीमार होने पर डॉक्टर भी अक्सर शाकाहारी भोजन में सब्जियां दालें आदि खाने की सलाह देते हैं ।शरीर को सही मात्रा में शुद्ध शाकाहारी खाना बहुत ही फायदा करता है। शाकाहारी भोजन में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। अन्न दाल सब्जी आदि सभी पोषक तत्वों का भंडार है। अगर बात करें शाकाहारी लोगों की तो दुनिया में सिर्फ 22% लोग ही शाकाहारी हैं।इसमें से भी ज्यादातर लोग भारत से हैं।वे शाकाहारी लोग हर साल विश्व शाकाहारी दिवस मनाते हैं।

विश्व शाकाहारी दिवस की शुरुआत कब हुई थी

अगर बात करें इस दिवस के इतिहास की तो इसकी शुरूआत 1977 में नॉर्थ अमेरिकन वेजिटेरियन सोसाइटी ने की थी। लेकिन इसके बाद अगले ही साल 1978 में इसे इंटरनेशनल वेजिटेरियन यूनियन की ओर से इसे मान्यता दे दी गई। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को शाकाहारी भोजन खाने के फायदों के बारे में बताना है।

शाकाहारी भोजन की विशेषताएं

  • शाकाहारी भोजन में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  • बीमारियों से बचाव के लिए हमें अधिक मात्रा में शुद्ध शाकाहारी भोजन करना चाहिए।
  • शाकाहारी भोजन से हमारे पर्यावरण को भी काफ़ी लाभ प्राप्त होता हैं।
  • शाकाहारी भोजन करने से हार्ट की समस्या का खतरा भी घट जाता हैं।
  • शाकाहारी भोजन का आहार करने से जीवन में बड़ रही उम्र में डायबिटीज़ होने का खतरा भी कम होता है।
  • शाकाहारी भोजन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल भी सही रहता है।

Read in English: Encourage yourself and others to Be Vegetarian on World Vegetarian Day

आख़िर क्यों मनाया जाता है विश्व शाकाहारी दिवस

शाकाहारी भोजन शरीर के साथ साथ पर्यावरण के लिए भी लाभदायक होता है। शाकाहारी भोजन में अनेक प्रकार के दालें, बीज, सब्जियां , फल ,अनाज, आदि आते हैं। इस दिन लोग पर्यावरण को शुद्ध एवं सुरक्षित रखने , पशुओं के सही रख रखाब के लिए तथा जानवरों को बचाने को लेकर जोर दिया जाता है। इस दिन लोगों को शाकाहारी भोजन के लाभों को बता कर जागरूक किया जाता है।

शाकाहारी भोजन से अधिक लाभ लेने के उपाय

शाकाहारी भोजन से अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए, कई तरह के स्वस्थ पौधे-आधारित खाद्य पदार्थ चुनें। जिसमें सब्ज़ियाँ, साबुत फल और साबुत अनाज भी शामिल हैं।  मूंगफली, दाल, बीन्स जैसे मेवे और फलियाँ भी स्वस्थ पौधे-आधारित खाद्य पदार्थ माने जाते हैं।

World Vegetarian Day 2024:भारतीयों को पसंद आने वाले कुछ वाले कुछ भोजन

  • भारत में राजमा चावल बड़े चाव से खाए जाते हैं।पंजाब में ये भोजन अधिक पसंद किए जाते हैं।साथ ही दिल्ली में भी राजमा चावल बहुत फेमस हैं।
  • पापड़ी चाट नॉर्थ इंडिया में बहुत फेमस स्ट्रीट फूड है।ये आपको कहीं भी मिल जाएगा तथा नॉर्थ इंडिया के लोग बड़े ही प्यार से इसे खाते हैं ।
  • मसाला डोसा के विषय में तो सभी जानते हैं।भारत में हर कोई इसे मन से खाता है।यह रेसिपी चावल और दाल के मिश्रण से तैयार की जाती है और भारत के दक्षिणी हिस्से में काफी लोकप्रिय है। डोसे को नाश्ते के रूप में सब्जियों से भरकर खाया जाता है।डोसा बहुत ही हल्का व्यंजन है, इसलिए इसे भोजन की सूची में भी शामिल किया जाता है। भारत के स्ट्रीट फूड के रूप में डोसा बहुत ही फेमस है। हालांकि ये सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दूसरे देश विदेशों में भी बड़े ही आनंद से खाया जाता है।

इसके अलावा भारत में कढ़ी चावल, साग और मक्की की रोटी, कोफ्ता पालक आदि बहुत प्रसिद्ध है।

जानिए सांसारिक जीवन में परमात्मा से लाभ प्राप्त करने के उपाय

परमात्मा की भक्ति में वह शक्ति है, जो सांसारिक जीवन को भी खुशहाल कर सकती है।जिसके लिए हमें सही विधि से शास्त्रों के अनुसार साधना करनी चाहिए। जिससे मनुष्य शरीर में भी व्यक्ति स्वस्थ रहेगा और जीवन समाप्त होने के बाद मोक्ष प्राप्त कर पाएगा।

विश्व में केवल एक संत ही होता है,जो उस परमात्मा का भेजा हुआ कृपा पात्र होता है।सांसारिक जीवन में सुकून, लाभ भी केवल तत्वदर्शी संत की बताई साधना करने से ही मिल सकता है।विश्व में केवल संत रामपाल जी महाराज ही हैं,जो सभी को सच्ची भक्ति करवा कर सांसारिक लाभ दे रहे हैं।अधिक जानकारी हेतु विजिट करें हमारा यूट्यूब चैनल “संत रामपाल जी महाराज

FAQs:

विश्व शाकाहारी दिवस कब मनाया जाता हैं?

विश्व शाकाहारी दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाता है।

विश्व शाकाहारी दिवस की शुरुआत कब हुई थीं?

इसकी शुरूआत 1977 में नॉर्थ अमेरिकन वेजिटेरियन सोसाइटी ने की थी।

विश्व में कितने पर्सेंट लोग शाकाहारी हैं?

विश्व में कुल 22% लोग शाकाहारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *